ֆ:पर्यटन उद्योग किसी भी देश की अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा महत्वपूर्ण होता है. क्योंकि इसके जरिए देश के अंदर विदेश मुद्रा आती है और देश का फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व बढ़ता है.
तुर्की के पर्यटन विभाग ने बताया कि 2024 में तुर्की आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है. विभाग ने कहा कि साल के शुरुआती 5 महीनों में यानी जनवरी से मई तक भारतीय टूरिस्ट्स की संख्या 1,26,000 हो गई है, जोकि 2023 के मुकाबले 34 फीसद ज्यादा है.
§तुर्की जाने वाले भारतीयों की तादाद में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हुई है. भारतीयों की बड़ी संख्या से तुर्की का पर्यटन विभाग भी बेहद खुश नजर आ रहा है.

