प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपनी मुंबई यात्रा के दौरान 29,400 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का शुभारंभ, शिलान्यास करेंगे. साथ ही पीएम कई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे.
पीएम के दौरे के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपनी मुंबई यात्रा के दौरान गोरेगांव में एनईएससीओ प्रदर्शनी केंद्र में एक समारोह में 29,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे, राष्ट्र को समर्पित करेंगे और आधारशिला रखेंगे.
प्रधानमंत्री मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की ठाणे-बोरीवली और बीएमसी की गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, जिसमें दो जुड़वां सुरंग होगी.
उन्होंने आगे कहा कि पीएम सेंट्रल रेलवे के कल्याण यार्ड रीमॉडलिंग और नवी मुंबई के तुर्भे में गति शक्ति मल्टीमॉडल कार्गो टर्मिनल की आधारशिला रखेंगे. और लोकमान्य तिलक टर्मिनस में नए प्लेटफॉर्म और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में प्लेटफॉर्म 10 और 11 के विस्तार को राष्ट्र को समर्पित करेंगे.
एमएमआरडीए के एक प्रवक्ता ने कहा कि ठाणे-बोरीवली सुरंग परियोजना 16,600 करोड़ रुपये में बनाई जा रही है, संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के नीचे से गुजरने वाली जुड़वां ट्यूब सुरंगें बोरीवली में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और ठाणे में घोड़बंदर रोड को आपस में जोड़ेंगी.

