ֆ:
जेलेंस्की ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) शिखर सम्मेलन के अंतिम घंटों में नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग की उपस्थिति में कहा, ”अगर हम जीतना चाहते हैं, अगर हम अपने देश को बचाना चाहते हैं और इसकी रक्षा करना चाहते हैं, तो हमें सभी सीमाओं को हटाना होगा।”
§यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस के साथ युद्ध जीतने के लिए अमेरिका को रूसी सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए उसके हथियारों के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक हटानी होगी।

