֍:तलाब में तब्दील हुई सड़कें §ֆ:गली-रास्ते, घर हर तरफ पानी ही पानी है. घर तक जाना हो तो इसी तरह डूब-डूब कर जाना होगा. बाहरी दिल्ली के बवाना में अचानक पानी का कब्जा हो गया. लोग गहरी नींद में सो रहे थे और पानी उनके घरों की ओर बढ़ रहा था. जब नींद खुली तो लोगों ने खुद को झीलों का शहर में पाया.
§֍:घरों में घुसा पानी§ֆ:यहां की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जिसमें दिख रहा है कि लोग कैसे बाढ़ के बीच सामान लेकर सुरक्षित इलाकों की तरफ जा रहे हैं. सड़क देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह कोई नदी हो. अचानक से पानी आने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं और पानी घरों के अंदर तक घुस गया है.
दरअसल दिल्ली को हरियाणा से पानी देने वाली बवाना मुनक नहर में देर रात बड़ा हादसा हो गया और जेजे कॉलोनी की तरफ से नहर की दीवार टूट गई. इसके बाद नहर का पानी आस-पास की कॉलोनियों में घुस गया. जिससे यहां के लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया.
§֍:नहर की दीवार टूटने से हुआ हादसा§ֆ:दरअसल, रात करीब 2 बजे नहर टूटने की सूचना मिली. जबतक प्रशासन कोई कदम उठाता पानी कॉलोनी में घुस गया. हालांकि, जरूरी कदम उठाते हुए हरियाणा क्षेत्र में ही नहर का पानी रोक दिया गया है और बवाना में जहां नहर टूटी है वहां मरम्मत का काम चल रहा है.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुनक नहर के बैराज से पानी गुरुवार सुबह उत्तर-पश्चिम दिल्ली में कॉलोनी के जे, के और एल ब्लॉक में घुस गया, जिससे स्थानीय लोगों के लिए मुसीबतें बढ़ गईं. अधिकारी ने बताया, ‘हमने नहर के ओवरफ्लो होने के बाद आधी रात को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), बाढ़ नियंत्रण विभाग, लोक कल्याण विभाग और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) सहित सभी संबंधित विभागों को सूचित किया.’
§इन दिनों कुछ राज्यों में भीषण बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हैं, लेकिन राजधानी दिल्ली में एक जगह ऐसी है जहां बिना बारिश के ही बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. बाहरी दिल्ली के जेजे कॉलोनी में बुधवार रात को अचानक से इतना पानी भर गया कि सड़कें नदी और नहर में तब्दील हो गईं. पानी इतना भर गया कि लोग यहां नाव चलाते हुए नजर आए.

#WATCH | Delhi: Drone visuals from JJ colony area, Bawana, which is inundated as the barrage of Munak canal of North Delhi broke and water entered into the residential areas. pic.twitter.com/ZrREFkVaem
— ANI (@ANI) July 11, 2024