ֆ:यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पोस्ट पर एक बयान में कहा कि रूसी बमबारी ने पांच शहरों को 40 से अधिक मिसाइलों से निशाना बनाया, जिससे रिहाइशी इमारतें और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे नष्ट हो गए.
क्रीर्वी रीह में नगर प्रशासन के प्रमुख ओलेक्सांद्र विल्कुल ने कहा कि यह एक बड़े पैमाने पर किया गया मिसाइल हमला था, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गयी और 47 अन्य लोग घायल हो गए. स्थानीय अधिकारियों ने यूक्रेन के मध्य द्निप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्र में भी विस्फोट की सूचना दी है.
§रूस ने राजधानी कीव समेत यूक्रेन के विभिन्न स्थानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और 154 लोग घायल हुए हैं. रूसी हमले में बच्चों के एक अस्पताल की इमारत को भी व्यापक रूप से नुकसान पहुंचा.

