• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home समाचार

आज गुवाहाटी में होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखेंगे सर्बानंद सोनोवाल

Fiza by Fiza
January 12, 2024
in समाचार
0
आज गुवाहाटी में होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखेंगे सर्बानंद सोनोवाल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ֆ:यह संस्थान हर साल बढ़ती ओपीडी के साथ-साथ मातृ एवं शिशु ओपीडी और एलएसडी क्लिनिक जैसी विशेष ओपीडी के साथ आसपास की आबादी की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा कर रहा है। संस्थान द्वारा समय-समय पर परिफ्रल ओपीडी और जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया जाता है।संस्थान बहुत ही मामूली दरों पर प्रयोगशाला सेवाएं प्रदान कर रहा है और त्वचा विकारों, हैजा/गैस्ट्रोएंटेराइटिस, क्रोनिक साइनसिसिस और ब्रोंकाइटिस, इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी, गर्भाशय फाइब्रॉएड, ओटिटिस मीडिया, उच्च रक्तचाप, विटिलिगो, सोरायसिस, माइग्रेन आदि पर नैदानिक परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूरा किया है।


§ֆ:इसके अलावा, संस्थान स्वास्थ्य रक्षण कार्यक्रम, एससी शिविर, स्वस्थ बच्चे के लिए होम्योपैथी जैसी सार्वजनिक स्वास्थ्य परियोजनाओं में सक्रिय रूप से सम्मिलित है। संस्थान ने अनुसंधान संबंधी गतिविधियों के लिए एनआईपीईआर, गुवाहाटी, एएसयू और एच ड्रग्सध के फार्माकोविजिलेंस के लिए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान और राज्य होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज जैसे प्रतिष्ठित संगठनों के साथ भी सहयोग किया है।8 और 9 जनवरी को केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (होम्योपैथी), लखनऊ और क्षेत्रीय होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान, सिलीगुड़ी की नई इमारतों का उद्घाटन भी केंद्रीय आयुष और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मुंजपरा महेंद्रभाई ने किया।

§ֆ:सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन होम्योपैथी (सीसीआरएच), भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अंतर्गत, एक शीर्ष अनुसंधान संगठन है, जो भारत में होम्योपैथी के क्षेत्र में वैज्ञानिक अनुसंधान के कार्य को करता है, वैज्ञानिक अनुसंधान के कामों में समन्वय बनाता है, वैज्ञानिक अनुसंधान को विकसित करने का काम करता है, इसका प्रसार करता है तथा वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देता है। यह, 27 संस्थानों के नेटवर्क के माध्यम से, पूरे भारत में बहु-केंद्रित अनुसंधान करता है।केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. सुभाष कौशिक ने बताया कि केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (होम्योपैथी), लखनऊ आयुष्मान भारत डिजिटल स्वास्थ्य मिशन (एबीडीएचएम) के अनुरूप होगा और इससे ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों को लाभ होगा। आयुष अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (ए-एचएमआईएस) के माध्यम से मरीजों का पंजीकरण और उनको परामर्श दिया जाएगा।


§ֆ: कौशिक ने यह भी बताया कि क्षेत्रीय होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान, सिलीगुड़ी रोगी देखभाल में उत्कृष्ट मानकों के साथ काम कर रहा है और इसमें एनएबीएच आयुष प्रवेश स्तर प्रमाणन प्राप्त करने के लिए औपचारिकताएं पूरी कर ली है। संस्थान के पास गैर-संचारी रोगों के उपचार के लिए बहुत अच्छाए अनुभव है और वह इस तरह के उत्कृष्टता केंद्र को विकसित करने के लिए आगे और काम करेगा।क्षेत्रीय होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान, सिलीगुड़ी की स्थापना 1984 में हुई थी और इसने पहले ही नैदानिक और सार्वजनिक स्वास्थ्य अनुसंधान परियोजनाओं, विशेष रूप से एकीकृत एनपीसीडीसीएस-आयुष कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।



§ֆ:

Assam sets the #VibrantGujarat summit alight. Glimpses from my visit. #VibrantGujaratGlobalSummit

Gandhinagar, Gujarat pic.twitter.com/Tmku1GTQSb

— Sarbananda Sonowal (@sarbanandsonwal) January 11, 2024


§केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल आज अजारा, गुवाहाटी में क्षेत्रीय होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान और एकीकृत आयुष कल्याण केंद्र के स्थायी परिसर की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना के लिए 53.89 करोड़ रुपये मंजूर किये गये हैं। इस संस्थान की स्थापना 1984 में गुवाहाटी के ओडालबकरा में किराए के भवन में होम्योपैथी की नैदानिक अनुसंधान इकाई के रूप में हुई थी। वर्तमान में, यह भेटापारा, गुवाहाटी में केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान की पुरानी इमारत में स्थित है।
Previous Post

कृषि निर्यात में मंदी के बीच कई उज्ज्वल बिंदु

Next Post

इसरो को “इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड” से सम्मानित किया गया

Next Post
इसरो को “इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड” से सम्मानित किया गया

इसरो को "इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड" से सम्मानित किया गया

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.