֍:बाढ़ में फंसे 150 लोग §ֆ:नेपाल में काठमांडू, ललितपुर और भक्तपुर जैसे शहर पूरी तरह जलमग्न नजर आ रहे हैं. काठमांडू की जिन सड़कों पर गाड़ियां फर्राटा भरती दिखती थीं, वहां अब सैलाब का बसेरा दिख रहा है. सैलानियों से गुलजार रहने वाला काठमांडू इन दिनों पानी-पानी नजर आ रहा है. मूसलाधार मुसीबत के आगे मानो नेपाल के कई जिलों ने सरेंडर कर दिया है.
§֍:बिहार में उफान पर नदियां §ֆ:लगातार बारिश से ज्यादातर नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. रिहायशी इलाकों को पानी ने अपनी चपेट में ले लिया है. बारिश के बाद हुए हादसों और लैंडस्लाइड में अब तक करीब 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.
§֍:अलर्ट पर प्रशासन §ֆ:निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए बारिश काल बनकर आई है. उन्हें अपना घर छोड़ने को मजबूर होना पड़ रहा है. कई इलाकों में घुटनों तक पानी भरा है. नेपाल में बाढ़ की वजह से बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी नदियां उफान पर आ गई हैं. जिसके बाद प्रशासन अलर्ट पर है.
§नेपाल में लगातार बारिश के बाद आई बाढ़ ने बिहार और यूपी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के गोपालगंज, बेतिया, बगहा, सुपौल और शिवहर जैसे जिलों में बाढ़ से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं. भारत-नेपाल बॉर्डर पर वाल्मीकिनगर के गंडक बैराज के 36 गेट खोले जा चुके हैं. जिससे निचले इलाकों पर डूबने का खतरा मंडरा रहा है. बगहा में खेतों में काम करने गए 150 किसान बाढ़ में फंस गए. हालांकि, गनीमत रही कि घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद किसानों को सुरक्षित बचा लिया गया.

