ֆ:ओला ग्रुप के को-फाउंडर और चेयरमैन भाविश अग्रवाल ने कहा, “पिछले महीने एज्योर से बाहर निकलने के बाद, अब हमने गूगल मैप्स को भी पूरी तरह से हटा दिया है। हम सालाना 100 करोड़ रुपये खर्च करते थे, लेकिन हमने इस महीने पूरी तरह से अपने इन-हाउस ओला मैप्स पर ट्रासंफर करके इस खर्च को शून्य कर दिया है! अपने ओला ऐप को चेक करें और जरूरत पड़ने पर अपडेट करें।”§ऑनलाइन टैक्सी सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी, ओला कैब्स (Ola Cabs) ने अब अपने बिजनेस में गूगल मैप्स (Google Maps) का इस्तेमाल नहीं करने का फैसला किया है। इसकी जगह कंपनी अब खुद के बनाए ओला मैप्स (Ola Maps) का इस्तेमाल करेगी।

