ֆ:कार्रवाई में प्रवर्तन निदेशालय के 80 अधिकारी और कार्मिक शामिल रहे। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय की कोलकाता इकाई ने लखनऊ इकाई के अधिकारियों की सहायता से की।
सोसायटी द्वारा निवेशकों से कथित तौर पर 25,000 करोड़ रुपये एकत्र किए गए और इस पैसे को डायवर्ट किया गया। सहारा समूह के निवेशकों का पैसा वापस करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई पहल में हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के साथ-साथ लखनऊ स्थित सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी और भोपाल स्थित सहारायन यूनिवर्सल मल्टी-पर्पज सोसाइटी लिमिटेड भी शामिल हैं।
§प्रवर्तन निदेशालय ने सहारा इंडिया समूह के लखनऊ और कोलकाता स्थित छह ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई समूह की कोलकाता स्थित चिटफंड सोसायटी हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी में वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में की गई।

