ֆ:खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह पांच जुलाई को पद की शपथ लेगा। पंजाब सरकार की सिफारिशों पर उसे पैरोल मिल गई है। अमृतपाल को पांच जुलाई से नौ जुलाई तक पैरोल मिली है।
अमृतपाल डिब्रूगढ़ जेल से ही सीधे संसद में जाएगा और वहीं लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के कमरे में ही उनके समक्ष शपथ लेगा। पैरोल के दौरान अमृतपाल अपने घर नहीं जा सकेगा। उसका परिवार दिल्ली जाकर ही उससे मिलेगा। नजरबंदी अधिनियम 1981 की धारा 2 (सी) के अनुसार परिवार के सदस्य उससे मिल सकेंगे।
§अमृतपाल को पंजाब पुलिस ने पिछले साल अप्रैल में मोगा से गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ एनएसए के अंतर्गत आरोप लगाए गए हैं। डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तान समर्थक अमृतपाल पर पंजाब में ग्यारह आपराधिक मामले दर्ज हैं। जेल में बंद रहने के दौरान अमृतपाल ने खडूर साहिब से बतौर आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ा और 1.97 लाख वोटों से जीत हासिल की।

