ֆ:आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार बुधवार को मॉनसून की ट्रफ लाइन फिरोजपुर, रोहतक, लखनऊ, बलिया, पूर्णिया होकर गुजर रही थी। आगे यह उत्तरी दिशा की ओर और बढ़ेगी इस वजह से लखनऊ सहित आसपास के इलाकों में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। बीते 24 घंटों के दरम्यान प्रदेश में सबसे अधिक 24 सेंटीमीटर बारिश बस्ती में दर्ज की गई।
लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, और अन्य जिलों में बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
§मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के बीच उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का आरेंज अलर्ट जारी किया है। फिलहाल प्रदेश में सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं।

