ֆ:बिरला को लिखे पत्र में टैगोर ने आग्रह किया कि मोदी और ठाकुर द्वारा दिए गए बयानों पर अध्यक्ष के निर्देश 115(1) के प्रावधानों को लागू किया जाए। तमिलनाडु के विरुद्धनगर से सांसद ने बिरला से अपेक्षित कार्रवाई शुरू करने और सदन में प्रधानमंत्री मोदी और ठाकुर द्वारा दिए गए “तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक बयानों” पर उचित कार्रवाई करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा था कि कांग्रेस ने महिलाओं को प्रति माह 8,500 रुपये देने का ”झूठा वादा” किया था, जबकि पार्टी का वादा जीत और सरकार गठन की शर्त पर था। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के इस दावे को भी चुनौती दी कि कांग्रेस की वोट हिस्सेदारी उन 16 राज्यों में कम हो गयी है जहां उसने अकेले चुनाव लड़ा था।
§कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर ने सदन में ”तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक बयान” दिये।

