֍:कैसी है दुनिया की पहली CNG BIKE: §ֆ:बजाज ऑटो ने अपनी इस बाइक को कम्यूटर सेग्मेंट में लॉन्च किया है. लेकिन इस बाइक के लुक और डिज़ाइन पर टीम ने बड़ा काम किया है. पहली नज़र में इस बाइक को देखने पर आपके मन में जो सवाल सबसे पहले आएगा वो है CNG सिलिंडर. इस बाइक को देखकर आप शायद अंदाजा भी न लगा पाएं कि कंपनी ने इस बाइक में सीएनजी सिलिंडर को कहां पर जगह दी है. इस बात की तारीफ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी की.
§֍:कहां है CNG सिलिंडर: §ֆ:बजाज ऑटो का दावा है कि, इस बाइक में सेग्मेंट की सबसे लंबी सीट (785MM) दी गई है जो फ्रंट में फ्यूल टैंक को काफी हद तक कवर करती है. CNG टैंक को इसी सीट के नीचे जगह दी गई है. इसमें हरा रंग सीएनजी को और ऑरेंज कलर पेट्रोल को दर्शाता है. इस बाइक में रोबस्ट ट्रेलिस फ्रेम दिया गया है जो कि बाइक को हल्का बनाने के साथ ही मजबूत भी बना देता है. कंपनी का कहना है कि, इस बाइक ने इंडस्ट्री के 11 अलग-अलग टेस्ट को पास किया है जो कि इसे पूरी तरह से सेफ बनाते हैं. इस बाइक को फ्रंट, साइड, टॉप और यहां तक कि ट्रक के नीचे रौंद कर भी टेस्ट किया गया है. §Bajaj Freedom 125 CNG BIKE: छोड़ो कल की बातें… ये पेट्रोल की बातें. नए दौर में गीत सभी हैं CNG की गातें. इन पंक्तियों के साथ आज देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने वो कर दिखाया है जो आज तक दुनिया में किसी ने नहीं किया. बजाज ऑटो ने आज दुनिया की पहली सीएनजी बाइक Bajaj Freedom को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च किया है. इस ऐतिहासिक मोटरसाइकिल के लॉन्च के मौके पर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थें, जिन्होंने इसे गेम चेंजर बताया. आकर्षक लुक और स्पोर्टी डिज़ाइन से लैस इस बाइक की शुरुआती कीमत 95,000 रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है.

