• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home अन्य

असम में बाढ़ का प्रकोप, 29 जिलों के 21 लाख लोग प्रभावित, 52 लोगों की मौत

Fiza by Fiza
July 5, 2024
in अन्य
0
असम में बाढ़ का प्रकोप, 29 जिलों के 21 लाख लोग प्रभावित, 52 लोगों की मौत
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:29 जिलों में सैलाब का संकट§ֆ:सिलचर जिले के ज्यादातर स्कूल-कॉलेज अब राहत केंद्र बन चुके हैं, जहां बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोग यहां आकर रह रहे हैं. असम के नागांव, मोरीगांव जिलों का भी यही हाल है. मॉनसून की बारिश ने असम के 29 जिलों में सैलाब का संकट ला दिया है. शहरी इलाकों में भी बारिश की वजह से जलजमाव की परेशानी बढ़ रही है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जलजमाव वाले इलाकों का जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि हालात अब काबू में हैं और राहत बचाव के काम तेजी से हो रहे हैं.

§֍:बाढ़ से मरने वालों की संख्या अब तक 52§ֆ:असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या अब तक 52 पहुंच गई है और 29 जिलों के 21.13 लाख लोग इससे प्रभावित है. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के आंकड़ों के मुताबिक, 29 जिलों में कुल 21,13,204 लोग प्रभावित हुए हैं और 57,018 हेक्टेयर फसल भूमि जलमग्न हो गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में धुबरी पहले नंबर पर है, जहां 6,48,806 लोग प्रभावित हैं. वहीं, दारांग में 1,90,261 लोग, कछार में 1,45,926 लोग, बारपेटा में 1,31,041 लोग और गोलाघाट में 1,08,594 लोग प्रभावित हैं. फिलहाल 39,338 प्रभावित लोग 698 राहत शिविरों में शरण ले रहे हैं जबकि 7,24,322 गैर-शिविर निवासियों को राहत सामग्री वितरित की गई है. इसके अलावा विभिन्न एजेंसियों ने नावों का उपयोग करके 1,000 से अधिक लोगों और 635 जानवरों को निकाला है.

§֍:बाढ़ की चपेट में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, 31 जानवरों की मौत§ֆ:प्रसिद्ध काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में हाल के सालों में सबसे भीषण बाढ़ के कारण अब तक कुल 31 जानवरों की डूबने से मौत हो गई है, जबकि 82 अन्य को बाढ़ के पानी से बचा लिया गया है. जानवरों की मौत में पार्क में डूबने से 23 हॉग हिरण और इलाज के दौरान 15 की मौत शामिल है. वन अधिकारियों ने 73 हॉग हिरण, दो ऊदबिलाव, दो सांभर हिरण, एक स्कॉप्स उल्लू, एक गैंडे का बछड़ा, एक भारतीय खरगोश और एक जंगली बिल्ली को बचाया. अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में 20 जानवरों का इलाज चल रहा है, जबकि 31 अन्य को इलाज के बाद छोड़ दिया गया है.

§Assam Floods: देश के पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश और बाढ़ से बुरा हाल है. दूर-दूर तक.. जहां तक नजर जाए बस पानी ही पानी है. यहां ये फर्क करना मुश्किल है कि नदी का दूसरा किनारा कहां है और गांव की सरहद किधर है. सड़क, रास्ते, पगडंडियां सब सैलाब में डूब चुकी हैं. असम के बराकघाटी में मॉनूसन आफत बनकर बरस रहा है. तेज बारिश के चलते बराकघाटी के सभी नदियां उफान पर हैं. बराक नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है. लोगों के लिए आने जाने का साधन बस नाव ही है.

Previous Post

मोटा अनाज की खेती करने पर इस राज्य की सरकार दे रही 15 हजार, जल्द आवेदन कर उठाए लाभ

Next Post

Bajaj ने लॉन्च की दुनिया की पहली CNG बाइक, जानें क्या है खासियत और कीमत

Next Post
Bajaj ने लॉन्च की दुनिया की पहली CNG बाइक, जानें क्या है खासियत और कीमत

Bajaj ने लॉन्च की दुनिया की पहली CNG बाइक, जानें क्या है खासियत और कीमत

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.