֍:मोटे अनाज के उत्पादन में होगा इजाफा §ֆ:
मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने इस योजना (Jharkhand State Millet Mission Yojana) की शुरुआत की है. जिसमें मोटे अनाजों की खेती करने पर किसानों को प्रोत्साहन राशि दी जाती है. इस योजना का लाभ झारखंड राज्य मिलेट मिशन योजना के अंतर्गत कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग द्वारा दिया जाएगा.
§֍:योजना में इन अनाजों को किया जाएगा शामिल §ֆ:
खरीफ फसल वर्ष 2024-25 के अंतर्गत कृषि विभाग रागी, ज्वार-बाजरा, मिलेट्स, कोदो, संवा, कुटकी जैसी फसलों को उगाने पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. प्रति एकड़ 3,000 से लेकर 5 एकड़ के लिए 15,000 रुपये देने का निर्णय लिया गया है. इस योजना का लाभ किसानों और बटाईदारों दोनों को दिया जाएगा.
§֍:किसान कैसे करें आवेदन§ֆ:
इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों के पास मोबाइल नंबर, आधार नंबर, भू-स्वामित्व प्रमाण-पत्र, आधार साइडिंग बैंक, बटाईदार या किसान का घोषणा पत्र,
§֍:क्या होनी चाहिए किसानों की योग्यता§ֆ:• इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों का राज्य का स्थायी निवासी होना जरूरी है.
• किसानों की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए.
• किसानों के पास कम से कम 10 डिसमिल और अधिकतम 5 एकड़ जमीन होनी चाहिए.
• इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को प्रज्ञा केंद्र में मिशन वेब पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.
§Jharkhand State Millet Mission Yojana: किसानों की मदद करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार कई योजनाएं (Government Scheme) चला रही है. अब ऐसे ही मोटे अनाजों की खेती के लिए सरकार 3,000 रुपये प्रति एकड़ और अधिकतम 15,000 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे. ये लाभ झारखंड के किसानों को राज्य मिलेट मिशन योजना के अंतर्गत दिया जाएगा.

