ֆ:
उन्होंने कहा कि इस बात को नजरंदाज नहीं किया जा सकता कि इस प्रकार की घटना केवल एक हादसा नहीं हो सकती है। अगर हादसा भी है तो इसके पीछे कौन जिम्मेदार है। अगर घटना हुई है और हादसा नहीं तो साजिश है। इस साजिश के पीछे कौन है इसके लिए न्यायिक जांच कराएंगे। इसकी जांच हाईकोर्ट के रिटायर जज की अध्यक्षता में होगी। इसमें प्रशासन और पुलिस के भी रिटायर सीनियर अधिकारियों को रखकर पूरी घटना के तह में जाकर जांच करेंगे। जो भी दोषी होगा उसे इसकी सजा देना और घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसे सुनिश्चित किया जाएगा।
§हाथरस हादसे में 121 लोगों की मौत के पीछे केवल हादसा ही नहीं साजिश भी होने की आशंका सीएम योगी ने जताई है। बुधवार की सुबह घटनास्थल का दौरा करने के बाद सीएम योगी ने घटना की न्यायिक जांच कराने का भी ऐलान किया।

