ֆ:
आज 11 बजे भारतीय क्रिकेट टीम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिलेंगे. विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर अस्ताना में चार जुलाई को आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन में भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे.
§भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच चुकी है। एयरपोर्ट पर फैंस ने भारतीय टीम के लिए जमकर नारे लगाये। फैंस सुबह 5 बजे से ही दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर टीम के स्वागत के लिए जमा हो गए थे। भारतीय टीम तूफान की वजह से बारबाडोस में तीन दिन फंसी थी। इसके पश्चात BCCI ने खिलाड़ियों को लाने के लिये स्पेशल विमान भेजा। प्लेन का नाम ‘चैंपियंस 24 वर्ल्ड कप’ रखा गया है। प्लेन से खिलाड़ियों के अलावा वहां फंसे मीडिया कर्मियों को वापस लाया गया।

