ֆ:
हिंडनबर्ग के आरोपों के बीच कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर क्रैश हो गए। सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को यह शेयर पिछली क्लोजिंग 1808.75 रुपये के मुकाबले 1736.65 रुपये पर आ गया। यह करीब 3 फीसदी की गिरावट को दिखाता है। शेयर ने मई 2024 में 1,544.15 रुपये के स्तर को टच किया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो भी है।
§अमेरिकी शॉर्ट-सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोप लगाने का सिलसिला जारी है। बीते साल अडानी ग्रुप पर अलग-अलग तरह के दावे के बाद अब हिंडनबर्ग ने कोटक महिंद्रा बैंक को लपेट लिया है। हिंडनबर्ग ने दावा किया कि अरबपति बैंकर उदय कोटक ने बैंक के साथ-साथ ब्रोकरेज कंपनी की स्थापना की और एक अज्ञात निवेशक द्वारा इस्तेमाल किए गए विदेशी फंड की देखरेख की।

