ֆ:बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने कहा कि “परमपूज्य बाबा साहेब डा० भीमराव अम्बेडकर ने देश में विभिन्न धर्मों के करोड़ों लोगों के हित, कल्याण, भाईचारा आदि के लिए धर्मनिरपेक्षता के आधार पर संविधान बनाकर सभी धर्मों का सम्मान सुनिश्चित किया, जिसके प्रति सत्ता व विपक्ष दोनों को सदन के भीतर व बाहर गंभीर होने की जरूरत है.
किन्तु कल संसद में महामहिम राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने हिन्दू/हिन्दुत्व को लेकर जो कुछ भी कहा उसका भाजपा/एनडीए फिर से राजनीतिक फायदा उठाने में लग गयी लगती है. कांग्रेस द्वारा इनको ऐसा करने का अवसर प्रदान करना कितना उचित? यह सोचने की बात है.”
§लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हिंदुओं पर दिए एक बयान को लेकर हंगामा मच गया है. राहुल गांधी ने कहा कि जो खुद को हिंदू कहते हैं, वह हिंसा-हिंसा करते हैं. इसे लेकर सदन में जबरदस्त हंगामा हुआ था.

