• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा तोहफा, 70 लाख महिलाओं को मिल रहा इस योजना का लाभ, उठाए लाभ

Fiza by Fiza
July 3, 2024
in कृषि समाचार
0
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा तोहफा, 70 लाख महिलाओं को मिल रहा इस योजना का लाभ, उठाए लाभ
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:रायपुर जिले में सर्वाधिक लाभार्थी§ֆ:मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि सीएम साय ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित की जा रही इस योजना के तहत 5वीं किस्त की राश‍ि को लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजा. इस अवसर पर राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी मौजूद थीं.
राजवाड़े ने कहा कि प्रदेश में इस योजना की सर्वाधिक लाभार्थी वाला जिला रायपुर है. रायपुर जिले में 5 लाख 33 हजार 511 महिलाएं महतारी वंदन योजना का लाभ उठा रही हैं.गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 मार्च 2024 को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी कर इस योजना की शुरुआत की थी. सरकार का दावा है कि इस योजना के शुरू होने से प्रदेश की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं. इसकी मदद से उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है.

§֍:मिलता है हर महीने 1000 रुपया§ֆ:महतारी वंदन योजना के तहत राज्य की सभी विवाहित महिलाओं को हर साल 12,000 रुपये की वित्तीय मदद देने का प्रावधान है. इसके माध्यम से Monthly Instalment के रूप में हर महीने 1 हजार रुपये लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में भेजे जाते हैं. सरकार के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक 69 लाख 96 हजार 556 विवाहित महिलाएं इस योजना की पात्र लाभार्थी बन चुकी हैं.
इनमें से 66 लाख 16 हजार 618 लाभार्थी महिलाओं के0 आधार से लिंक हो चुके बैंक खातों में Direct Benefit Transfer के माध्यम से 5वीं किस्त का भुगतान किया गया. वहीं, 3 लाख 79 हजार 938 लाभार्थी, जिनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं है, उनके बैंक खाते में NEFT के माध्यम से भुगतान किया गया.
गौरतलब है कि इस योजना की सबसे कम लाभार्थी वाले जिलों में कोरिया और सुकमा जिले शामिल हैं. सरकार के आंकड़ों के मुताबिक कोरिया जिले की 59 हजार 913 महिलाओं और सुकमा जिले की 52 हजार 305 महिलाओं को इस योजना का नियमित रूप से लाभ मिल रहा है.

§֍:ऐसे बनें लाभार्थी§֍:§ֆ:साय सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग को इस योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी है. महिला एवं बाल विकास विभाग को इसके लिए नोडल एजेंसी बनाया गया है. इसमें जिला स्तर पर कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी और शहरी क्षेत्रों में नगर निगम के आयुक्त और मुख्य नगरपालिका अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है.
इस योजना का लाभार्थी बनने के लिए समय समय पर आवेदन लिए जाते हैं. इसके लिए ऑनलाईन पोर्टल https://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in तथा Mobile App बनाया गया है. इस पोर्टल में हितग्राहियों को Status of Application की जानकारी देने की सुविधा भी दी गई है. साथ ही राज्य स्तर पर योजना से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए Toll Free Helpline नंबर 1800233448 भी जारी किया गया है.
§छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले PM Narendra Modi की गारंटी के रूप में राज्य की गरीब महिलाओं को वित्तीय मदद देकर उनका सशक्तिकरण करने के लिए महतारी वंदन योजना लागू करने का चुनावी वादा किया गया था. चुनाव के बाद भाजपा की सरकार बनने पर इस वादे को पूरा करते हुए इस योजना की अब तक 4 किस्त लाभार्थी महिलाओं काे दी जा चुकी थीं. राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई वाली सरकार ने अब इस योजना की 5वीं किस्त भी जारी कर दी है. सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक इस योजना से राज्य की लगभग 70 लाख महिलाओं को नियमित रूप से लाभ मिल रहा है. सरकार ने 5वीं किसत के रूप में लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में 653.85 करोड़ रुपए की राशि भेजी है. सरकार की ओर से इस योजना के तहत अब तक जारी 4 किस्तों के माध्यम से 2612 करोड़ 18 लाख रुपए की राशि Beneficiary Women को दी जा चुकी है.

Previous Post

खाद- बीज समेत कृषि क्षेत्र में चल रही योजनाओं का पीएम मोदी ने किया बखान, ये रही अहम

Next Post

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस-जे 2022 की मुख्य परीक्षा के परिणाम में गड़बड़ी

Next Post
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस-जे 2022 की मुख्य परीक्षा के परिणाम में गड़बड़ी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस-जे 2022 की मुख्य परीक्षा के परिणाम में गड़बड़ी

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.