֍:हार्दिक पंड्या ने बनाया नया रिकॉर्ड §ֆ:ICC टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हार्दिक पंड्या के जोरदार प्रदर्शन की वजह से वह ICC पुरुष T20I रैंकिंग अपडेट में नंबर 1 रैंक वाले ऑलराउंडर बन गए हैं. ICC की नई रैकिंग के बाद हार्दिक पंड्या ने दो पायदान की छलांग लगाई थी. हार्दिक अब श्रीलंका के स्टार वानिंदु हसरंगा के साथ टॉप रैंक वाले T20I ऑलराउंडर बन गए हैं.
हार्दिक ने फाइनल में हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर के महत्वपूर्ण विकेट लेकर मैच पलट दिया और भारत की साउथ अफ्रीका पर 7 रनों की जीत में अहम योगदान निभाया. हार्दिक का टी20 वर्ल्ड कप में बल्ले और गेंद योगदार भी जोरदार था. इस वजह से वह इस कैटरगी में नंबर 1 पर पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.
§֍:हार्दिक ने फेंका था फाइनल ओवर §ֆ:हार्दिक पंड्या ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में 20 रन देकर 3 विकेट लिए, वहीं 5 रन नाबाद भी बनाए. वहीं पंड्या ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल आखिरी ओवर किया, जहां जीत के लिए अफ्रीकी टीम को 16 रनों की जरूरत थी, पर पंड्या ने महज 8 रन दिए थे.
पंड्या मैच जीतने के बाद भावुक हो गए और रोने लगे, उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
§Hardik Pandya ICC Rankings: हार्दिक पंड्या ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की रैंकिग में गदर काट दिया है. हार्दिक ने ऑलराउंडर की नंबर 1 गद्दी पर पहली बार कब्जा जमाया है. भारत के ऑलराउंडर पंड्या ने पहली बार ICC रैंकिंग में ऐसा किया है.

