֍:भारतीय टीम के लिए 3 बड़े बदलाव §ֆ:वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया इस समय बारबाडोस में हैं. टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया अभी तक भारत नहीं लौटी है. इसकी वजह चक्रवाती तूफान हरिकेन बेरिल है. BCCI के अधिकारी भी टीम के ही साथ हैं.
§֍:इन खिलाड़ियों को मिली जगह §ֆ:संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल हाल में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के 15 सदस्यीय स्क्वॉड में शामिल थे. जिनकी जगह BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ) ने रिप्लेसमेंट के तौर पर साई सुदर्शन, जितेश शर्मा और हर्षित राणा को शामिल किया. साई सुदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में गुजरात टाइटन्स, जितेश शर्मा पंजाब किंग्स तो हर्षित राणा कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की ओर से खेलते दिखे थे.
§֍:6 जुलाई से शुरु होगी T-20 सीरीज §ֆ:शनिवार (6 जुलाई) से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे जाने वाली टीम में शामिल होने वाले ये तीनों खिलाड़ी (संजू, दुबे, जायसवाल) पहले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के बाकी सदस्यों के साथ भारत आएंगे और फिर हरारे के लिए रवाना होंगे. यानी संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल शुरुआती 2 मैचों के बाद जिम्बाब्वे के लिए टीम में शामिल होंगे.
§֍:भारत vs जिम्बाब्वे टी20 मैच की टाइमिंग और कहां देखें? §ֆ:भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होंगे. इन मैचों का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. वहीं सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
§India Squad For Zimbabwe T20 Series: भारतीय क्रिकेट टीम के जिम्बाब्वे दौरे के लिए 3 बदलाव बड़े बदलाव किए गए हैं. टीम में साई सुदर्शन, जितेश शर्मा और हर्षित राणा को पहले दो टी20 मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. जो संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल की जगह लेंगे.

