֍:भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी §ֆ:मौसम विभाग ने आज (बुधवार), 3 जुलाई को देहरादून, अल्मोडा, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में अधिकांश स्थानों पर तीव्र से बहुत तीव्र बारिश होने की संभावना जताई है. एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की फोर्स अलर्ट पर हैं. पीडब्ल्यूडी ने अवरुद्ध सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी और पोकलैंड मशीनें तैनात करने को भी कहा है. इसके साथ ही सीएम धामी ने रंजीत सिन्हा की जगह विनोद कुमार सुमन को उत्तराखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का नया सचिव नियुक्त किया है.
§֍:एक्टिव मूड में सरकार§ֆ:मॉनसून की बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट के बीच मालदेवता से एक रिपोर्ट सामने आई, जहां पिछले साल बारिश ने हाहाकार मचाया था. शांत दिखने वाली सॉन्ग नदी में लगातार पानी बढ़ रहा है और मालदेवता घाटी में लगातार बादल छाए हुए हैं. वहीं, सॉन्ग नदी में मौसम विभाग (IMD) की चेतावनी के बावजूद भी लोग नहा रहे हैं और नदी किनारे हो रहे कंस्ट्रक्शन पर भी कोई जांच नहीं की गई है.§उत्तराखंड में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट घोषित किया है. उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में 4 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश को देखते हुए यह अलर्ट जारी हुआ है. मॉनसून की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार, 2 जुलाई को बैठक ली है. इसमें सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा है. इसके साथ ही चिकित्सा विभाग को भी अलर्ट रहने और डॉक्टरों व एम्बुलेंस को तैनात करने के लिए कहा है.

