ֆ:
दोनों देश 2008 के द्विपक्षीय समझौते के तहत वर्ष में दो बार एक जनवरी और एक जुलाई को इस तरह की सूची साझा करते हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत ने पाकिस्तान को अपनी जेलों में बंद 366 असैन्य कैदियों और 86 मछुआरों की सूची दी है। ये कैदी पाकिस्तानी हैं या इन्हें पाकिस्तानी माना जाता है। इसी तरह पाकिस्तान ने अपनी जेलों में बंद 43 असैन्य कैदियों और 211 मछुआरों के नाम साझा किए हैं जो भारतीय हैं या जिनके भारतीय होने की संभावना है।
§भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे की जेलों में बंद असैन्य कैदियों और मछुआरे की सूची सोमवार को साझा की। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत के निरंतर प्रयासों की बदौलत 2014 से अब तक 2639 भारतीय मछुआरों और 71 असैन्य कैदियों को को पाकिस्तान से वापस लाया गया है।

