• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home सफ़लता की कहानी

नई शिक्षा नीति को लेकर शिक्षा मंत्रालय ने दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया

Fiza by Fiza
July 2, 2024
in सफ़लता की कहानी
0
नई शिक्षा नीति को लेकर शिक्षा मंत्रालय ने दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए, श्री संजय कुमार ने आईटीईपी की प्रासंगिकता और राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में शिक्षकों की भूमिका पर जोर दिया। एनसीटीई के अध्यक्ष प्रो. पंकज अरोड़ा ने प्रतिभागियों का कार्यक्रम में स्वागत करते हुए उन्हें संबोधित किया। एनसीटीई की सदस्य सचिव सुश्री केसांग वाई. शेरपा ने सभा को आईटीईपी की यात्रा और व्यापक दृष्टिकोण और एनईपी 2020 के साथ इसे जोड़ने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एनआईईपीए की कुलपति प्रो. शशिकला वंजारी और गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविंदर कुमार सिन्हा ने भी आईटीईपी के कार्यान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। प्रो. वंदना सक्सेना और प्रो. के. रामचंद्रन द्वारा ‘शिक्षकों की विकसित भूमिकाएं’ और ‘एनईपी 2020 के आलोक में बहु-विषयक संस्थानों में आईटीईपी’ विषयों का पता लगाने के लिए तकनीकी सत्र आयोजित किए ।


§ֆ:कार्यक्रम के दूसरे दिन का उद्घाटन प्रो. शशिकला वंजारी ने किया। उन्होंने बताया कि एनएमएम और एनपीएसटी किस तरह सेवारत शिक्षकों के क्षमता निर्माण और पेशेवर विकास के लिए समय की सबसे बड़ी जरूरत है। सुश्री केसांग वाई. शेरपा ने एनएमएम पर विस्तृत प्रस्तुति के साथ उपस्थित लोगों को संबोधित किया। एनसीटीई की दक्षिणी क्षेत्रीय समिति की अध्यक्ष डॉ. मीना राजीव चंदावरकर और एनसीटीई की पूर्वी क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष डॉ. दिव्यज्योति महंत ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया और शिक्षण के पारंपरिक दृष्टिकोण और शिक्षकों को 21वीं सदी के कौशल के साथ समर्थ बनाने के संदर्भ में जानकारी दी।प्रतिभागी एनएमएम और एनपीएसटी से परिचित होने के लिए एनसीईआरटी के शिक्षक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शरद सिन्हा, संस्कृत प्रमोशन फाउंडेशन के निदेशक प्रोफेसर सी.के. सलूजा, एनपीएसटी के संयोजक श्री डी.के. चतुर्वेदी और एनएमएम के संयोजक श्री अभिमन्यु यादव द्वारा आयोजित तकनीकी सत्रों में तल्ली न दिखाई दिए। प्रतिभागियों ने दोनों दिन आईटीईपी, एनएमएम और एनपीएसटी तथा उनके कार्यान्वयन से संबंधित विचारों और प्रश्नों का आदान-प्रदान करने के लिए इंटरैक्टिव सत्रों में बहुत प्रभावी ढंग से भाग लिया।



§भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग में सचिव संजय कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के पैराग्राफ 15.5, 15.11 और 5.20 पर विशेष जोर देते हुए एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी), राष्ट्रीय मेंटरिंग मिशन (एनएमएम) और शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय व्यावसायिक मानकों (एनपीएसटी) पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संवेदीकरण कार्यशाला का उद्घाटन किया। कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा के सहयोग से किया था। इसका आयोजन गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में किया गया। इसमें शैक्षिक प्रशासक, शिक्षक, शिक्षक प्रशिक्षक, संस्थानों के प्रमुख, राज्य/केन्द्रत शासित प्रदेश सरकारों के प्रतिनिधि और विभिन्न शीर्ष निकायों के नीति निर्माताओं सहित 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिनिधियों को आईटीईपी, एनएमएम और एनपीएसटी की संरचना और कार्यान्वयन के प्रति संवेदनशील बनाना था।

Previous Post

केन्द्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने हितधारकों के साथ एक उपयोगी बजट-पूर्व बैठक की

Next Post

पंचायती राज मंत्रालय ने राज्य कार्यक्रम प्रबंधकों के लिए कार्यक्रम का उद्घाटन किया

Next Post
पंचायती राज मंत्रालय ने राज्य कार्यक्रम प्रबंधकों के लिए कार्यक्रम का उद्घाटन किया

पंचायती राज मंत्रालय ने राज्य कार्यक्रम प्रबंधकों के लिए कार्यक्रम का उद्घाटन किया

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.