ֆ:सुनक ने कहा, “अब मैं हिंदू हूं और आप सभी की तरह मैं भी अपनी आस्था से प्रेरणा और सांत्वना प्राप्त करता हूं. मुझे भगवद गीता पर संसद सदस्य के रूप में शपथ लेने पर गर्व है.”
खुद को ‘गर्वित हिंदू’ कहने वाले सुनक ने आगे कहा, “हमारा धर्म हमें अपना कर्तव्य निभाना सिखाता है और नतीजे की चिंता नहीं करना सिखाता है, बशर्ते कि हम इसे ईमानदारी से करें. मेरे अद्भुत और प्यारे माता-पिता ने मुझे यही सिखाया है और मैं इसी तरह अपनी जिंदगी जीने की कोशिश करता हूं. और यही मैं अपनी बेटियों को देना चाहता हूं, जब वे बड़ी होंगी. यह धर्म ही है, जो सार्वजनिक सेवा के प्रति मेरे नजरिए का मार्गदर्शन करता है.”
§ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने शनिवार को अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ लंदन के एक मंदिर में दर्शन के दौरान हिंदू धर्म के बारे में खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने धर्म को “प्रेरणा और सांत्वना” का स्रोत बताया.

