ֆ:
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि सीबीआई भी संजीव मुखिया की सक्रियता से तलाश कर रही है, लेकिन वो अभी भी फरार है। नाम न बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए सभी लोगों ने संजीव मुखिया का नाम लिया है। उन्होंने मुखिया के गिरोह से भी संबंध होने का संकेत दिया है, जिसे ‘मुखिया गैंग’ के नाम से जाना जाता है।’
§सीबीआई ने पटना के बेउर जेल में नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में 13 आरोपियों से पूछताछ की। इस दौरान लगभग सभी आरोपियों ने संजीव कुमार उर्फ सजीव मुखिया और सिकंदर यादवेंदु को नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक करने का मास्टरमाइंड बताया। सिकंदर यादवेंदु को तो गिरफ्तार कर लिया गया है, मगर संजीव कुमार उर्फ सजीव मुखिया फरार है।

