ֆ:डॉ. गोविंदसामी कादिरवेल, निदेशक, आईसीएआर-अटारी, जोन VI, गुवाहाटी ने नारियल की वैज्ञानिक खेती और नारियल के मूल्य संवर्धन पर जोर दिया।डॉ. रजत कुमार पाल, निदेशक, नारियल विकास बोर्ड, क्षेत्रीय कार्यालय, गुवाहाटी ने पूर्वोत्तर के लिए उपलब्ध नारियल विकास बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
§ֆ:आईसीएआर-केवीके के माध्यम से संस्थानों के बीच सहयोग के लिए आईसीएआर-अटारी, जोन-VI, गुवाहाटी और नारियल विकास बोर्ड, क्षेत्रीय कार्यालय, गुवाहाटी के बीच एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए।कार्यक्रम में कुल 100 किसान शामिल हुए।
§आईसीएआर-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, जोन VI, गुवाहाटी ने नारियल विकास बोर्ड, क्षेत्रीय कार्यालय, गुवाहाटी के सहयोग से ‘नारियल की वैज्ञानिक खेती’ पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का उद्देश्य असम में नारियल की खेती को बढ़ावा देना था।मुख्य अतिथि, डॉ. एच.सी. भट्टाचार्य, पूर्व निदेशक, विस्तार शिक्षा, असम कृषि विश्वविद्यालय, जोरहाट ने असमिया संस्कृति में नारियल के महत्व पर प्रकाश डाला।

