ֆ:उन्होंने रेहड़ी-पटरी वालों के अतिक्रमण के मुद्दे पर सर्वेक्षण करने तथा 15 दिनों के भीतर उनके कार्यालय को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए एक समिति गठित की।
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि, “मुझे किसी की आय का स्रोत छीनने या किसी को बेरोजगार करने का कोई अधिकार नहीं है। लाखों लोग फेरी लगाकर अपना परिवार चलाते हैं। एक महीने तक किसी को बेदखल नहीं किया जाएगा। लेकिन, इस अवधि के दौरान फेरीवालों को खुद फुटपाथ साफ करना होगा।”
§मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बैठक में फेरीवालों को फुटपाथ और सड़क के उन हिस्सों को खाली करने के लिए एक महीने का नोटिस जारी किया, जिन पर उन्होंने अतिक्रमण किया हुआ है।

