֍:गाजियाबाद का बदलने जा रहा नाम §ֆ:उन्होंने आगे कहा कि जनता और हिंदू संगठनों की मांग को ध्यान में रखते हुए तीन नाम हरनंदी नगर, गजप्रस्थ और दूधेश्वरनाथ नगर सुझाए गए हैं. साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुनील शर्मा ने कहा कि पिछले साल उन्होंने राज्य विधानसभा में इस संबंध में एक प्रस्ताव पेश किया था, जिसमें गाजियाबाद का नाम बदलकर गजप्रस्थ करने का सुझाव दिया गया था.
§֍:सीएम को सुझाए गए तीन नाम§ֆ:प्राचीन मंदिर दूधेश्वर नाथ के प्रधान पुजारी महंत नारायण गिरि ने मीडिया को बताया कि पिछले साल उन्होंने मुख्यमंत्री से बात की थी और गाजियाबाद के लिए तीन नाम गजप्रस्थ, दूधेश्वरनाथ नगर या हरनंदीनगर सुझाए थे. उन्होंने कहा कि ये नाम महाभारत के इतिहास से संबंधित हैं क्योंकि यह क्षेत्र हस्तिनापुर का हिस्सा था. उन्होंने कहा कि यह एक घना जंगल था जहां हाथी रहा करते थे और चूंकि हाथी को हिंदी में ‘गज’ कहा जाता है इसलिए गाजियाबाद को पहले गजप्रस्थ के नाम से जाना जाता था.
§उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को सत्ता में परिवर्तन के लिए जाना जाता है. प्रदेश में बीजेपी की सरकार के रहते अब तक कई जगहों के नामों में बदलाव किए गए हैं. इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, एक रिपोर्ट की मानें तो गाजियाबाद का नाम बदलने की तैयारी चल रही है. जी हां, नगर निगम ने गाजियाबाद का नाम बदलने का प्रस्ताव पारित किया है. गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल ने मंगलवार को बताया, “गाजियाबाद का नाम बदलने का प्रस्ताव पार्षदों द्वारा पूर्ण बहुमत से पारित किया गया और अब इसे सीएम योगी आदित्यनाथ के पास भेजा जाएगा। नया नाम उनके निर्णय के अनुसार रखा जाएगा.”

