ֆ:
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर कहा, “आज हमारे 90 और लोग रूसी कैद से घर लौट आए हैं।” जेलेंस्की ने आगे कहा कि हमारी कोशिश है कि रूस के कब्जे में जो भी हमारे कैदी हैं, उसकी रिहाई हो सके।
§रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इसी बीच दोनों देशों ने 90-90 युद्धबंदियों की अदला-बदली की है। पिछले दो सालों से दोनों देशों के बीच जंग चल रही है। युद्धबंदियों की अदला-बदली के लिए संयुक्त अरब अमीरात ने मध्यस्थता की।

