ֆ:केजीएमयू में पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी के डॉ. निशांत वर्मा ने बताया कि बच्चों में कैंसर होना कोई आम बात नहीं है, पर इसके बावजूद बच्चों में यह देखा जा रहा है। खासतौर पर बच्चों में ब्लड कैंसर के मामले पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा देखने को मिलते हैं।§बीते दस वर्षों में कैंसर के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। चिंता की बात यह है कि बच्चों में भी कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिसमें सबसे ज्यादा ब्लड कैंसर और ब्रेन ट्यूमर के मामले सामने आ रहे हैं।

