ֆ:रफाह में डेढ़ महीने से ज्यादा से इजरायली सेना के जमीन, आकाश और समुद्र से हमले जारी हैं लेकिन शहर पर कब्जा करने में वह विफल है। यहां पर हमास और इस्लामिक जिहाद के लड़ाके मिलकर इजरायली सेना से लोहा ले रहे हैं।§इजरायल ने बुधवार को भी गाजा पट्टी के कई इलाकों में बमबारी की। दक्षिण के शहर रफाह में भीषण लड़ाई जारी है। रफाह में टैंक शहर के भीतर गोलाबारी कर रहे हैं, लेकिन कड़े प्रतिरोध से उन्हें आगे बढ़ने में दिक्कत आ रही है।

