• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home समाचार

सीएसआईआर ने उठाया बड़ा कदम उठाया, जानिये क्या कर रहा है यह संस्थान

Fiza by Fiza
June 27, 2024
in समाचार
0
सीएसआईआर ने उठाया बड़ा कदम उठाया, जानिये क्या कर रहा है यह संस्थान
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर)-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनपीएल) भी ओडब्ल्यूओटी:ईईडी कार्यक्रम के अंतर्गत 26 और 27 जून, 2024 को दो-दिवसीय कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जिसमें फोटोवोल्टिक मेट्रोलॉजी, लचीले सौर सेल (सिलिकॉन और पेरोवस्काइट), ऊर्जा गैस (हाइड्रोजन और वैकल्पिक ईंधन) मेट्रोलॉजी और कृषि अपशिष्ट से बायोकोल के क्षेत्रों में तकनीकी शक्तियों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें अनेक विशेषज्ञों की प्रस्तुतियां, उद्योग सम्मेलन, प्रयोगशाला दौरे, कार्य के संदर्भ में सुविधाओं का प्रदर्शन आदि सहित कई कार्यक्रम शामिल होंगे।

§ֆ:कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुशील कुमार ने सीएसआईआर-एनपीएल द्वारा ऊर्जा आधारित प्रौद्योगिकी संचालित अनुसंधान का अवलोकन किया। उन्होंने ऊर्जा और ऊर्जा उपकरणों पर सीएसआईआर-एनपीएल के ओडब्ल्यूओटी:ईईडी कार्यक्रम के बारे में भी बताया। सीएसआईआर-एनपीएल के कार्यवाहक निदेशक डॉ. एसआर धकाते ने सौर, बायोमास, हाइड्रोजन पर अक्षय ऊर्जा और प्रौद्योगिकी के महत्व और ग्लोबल वार्मिंग को रोकने की इसकी क्षमता के बारे में बताया। सौर ऊर्जा और बायोमास को बायो-कोल प्रौद्योगिकी में परिवर्तित करने में सीएसआईआर-एनपीएल के योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि सीएसआईआर-एनपीएल अगले 2-3 महीनों में प्राथमिक संदर्भ सौर सेल कैलिब्रेशन सेवा प्रदान करने जा रहा है।


§ֆ:उन्होंने सौर उद्योग को इसका लाभ उठाने के लिए भी कहा। कार्यक्रम में पीवी उद्योग से लगभग 40 प्रतिभागियों और विभिन्न संस्थानों के 80 छात्रों ने भाग लिया। 27 जून, 2024 को हरित ऊर्जा, गैस और बायोमास से बायोकोल पर एक सत्र आयोजित किया जाएगा।


§वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) अपनी 37 प्रयोगशालाओं में आठ अलग-अलग थीमों में एक सप्ताह एक थीम (ओडब्ल्यूओटी) पर सप्ताह भर की गतिविधियों का आयोजन कर रही है, ताकि क्रियान्वयन के योग्य अनुसंधान से विपणन योग्य/मूल्य-वर्धित प्रौद्योगिकियों/उत्पादों की ओर ले जाया जा सके, प्रौद्योगिकी लाइसेंसिंग को आसान बनाने के लिए हितधारकों से संपर्क बढ़ाया जा सके। लक्षित थीम “ऊर्जा और ऊर्जा उपकरण (ईईडी)” 24-28 जून, 2024 के दौरान नई दिल्ली में ऊर्जा उत्पादन और भंडारण से जुड़े समाधानों के लिए पारंपरिक, गैर-पारंपरिक, टिकाऊ और अभिनव दृष्टिकोणों पर केंद्रित है।

Previous Post

CBI की पटना में बड़ी कार्रवाई, मनीष प्रकाश और आशतोष की किया गिरफ्तार

Next Post

डॉ. जितेंद्र सिंह ने सीईएल को ‘मिनी रत्न’ (श्रेणी-1) का दर्जा देने की घोषणा की

Next Post
डॉ. जितेंद्र सिंह ने सीईएल को ‘मिनी रत्न’ (श्रेणी-1) का दर्जा देने की घोषणा की

डॉ. जितेंद्र सिंह ने सीईएल को 'मिनी रत्न' (श्रेणी-1) का दर्जा देने की घोषणा की

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.