֍:सिफाइनल की तैयारी §ֆ: पिछले वर्ल्ड कप 2022 सीजन के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने ही भारत को हराकर बाहर किया था. ऐसे में रोहित के सामने डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड से बदला लेने का सुनहरा मौका है. साथ ही रोहित ब्रिगेड के सामने एक दशक से अधिक समय से नॉकआउट स्टेज में चले आ रहे हार के सिलसिले को भी तोड़ने का मौका है.
§֍:कुलदीप और राशिद पर सभी की नजरें§ֆ:पिछली बार जब ये दोनों टीमें इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भिड़ी थीं तो इंग्लैंड ने भारत को 2022 में 10 विकेट से रौंद दिया था. अब प्रोविडेंस स्टेडियम में संभावित परिस्थितियों को देखते हुए कागजों पर रोहित शर्मा और उनकी भारतीय टीम मजबूत नजर आती है और बदला चुकता करने के लिए तैयार दिखती है.
§֍:भारतीय टीम पर टिकी नगाहें §ֆ:स्पिनरों ने शुरुआती मैच से ही यहां गेंदबाजी का आनंद लिया है और भारत के कुलदीप यादव और इंग्लैंड के आदिल राशिद जैसे खिलाड़ी नॉकआउट मुकाबले में अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए बेताब होंगे. ऐसे में दोनों पर सभी की नजरें रहेंगी.
§IND vs ENG Semi Final, T20 World Cup 2024: अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला जा रहा टी20 वर्ल्ड कप 2024 अब सेमीफाइनल में एंट्री कर चुका है. अब सभी अहम मुकाबले वेस्टइंडीज में ही होंगे. दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच आज (27 जून) खेला जाएगा. यह मैच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा.

