ֆ:
उल्लेखनीय है कि महंगाई और बेरोजगारी से परेशान लोगों के ऊपर सरकार ने टैक्स का अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। ब्रेड पर 16 फीसदी और मोटर वाहनों पर 2.5 प्रतिशत टैक्स लगाया है, जिसके विरोध में भारी संख्या में जनता सड़कों पर उतर गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक 10 लोगों के मारे जाने की खबर है।
केन्या में हिंसक प्रदर्शन के बीच भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी की है। केन्या में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को वहां के भारतीय नागरिकों को “अत्यंत सावधानी बरतने” और स्थिति में सुधार होने तक विरोध और हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी।
§पूर्वी अफ्रीका देश केन्या के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। टैक्स बढ़ाने के विरोध में बवाल हिंसक हो चुका है। आक्रोशित भीड़ ने संसद तक में आग लगा दी।

