֍:पर्यटन विभाग के 7 प्रस्ताव§ֆ:यूपी कैबिनेट में प्रस्ताव पास हुआ है कि अयोध्या में टाटा संस द्वारा 650 करोड़ की लागत से मंदिर संग्रहालय बनाया जाएगा,100 करोड़ का अन्य विकास कार्य किया जाएगा,जिसमें पर्यटन विभाग 1 रुपए के लीज पर जमीन उपलब्ध करायेगा. इसके साथ ही शाकंभरी देवी धाम की बड़ी जमीन पर पर्यटन विभाग विकास कराएगा. पर्यटन विभाग के बंद चल रहे आश्रय गृह को पीपीपी मॉडल पर 30 साल की लीज पर दिया जाएगा.
§֍:चार RFQ को अनुमोदित किया गया – §ֆ:जनपद लखनऊ , प्रयागराज, और कपिलवस्तु में पीपीपी मॉडल पर हैली पोर्ट बनाया जायेगा. प्राचीन धरोहर को पीपीपी मॉडल पर रीयूज ( बरसाना जल महल मथुरा, शुक्ला तालाब कानपुर ) करने का प्रस्ताव पास किया गया है. मुख्यमंत्री टूरिज्म फैलोशिप का प्रस्ताव कैबिनेट में पास हुआ.,मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना,जिसमें अभ्यर्थियों को टैबलेट उपलब्ध कराया जाएगा.
§֍:ऊर्जा विभाग के ये प्रस्ताव पास§ֆ:विद्युत निरीक्षक के लिए भारत सरकार ने इलेक्ट्रिसिटी एक्ट बनाया है उसी के क्रम में राज्य सरकार ने भी नियमावली बनाने के प्रस्ताव को पास किया गया है. गोरखपुर में परमहंस योगानंद की जन्मस्थली को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा,इसके लिए पर्यटन विभाग को मुफ्त जमीन दी जाएगी.
§UP Pension News: उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है. राज्य सरकार ने पुरानी पेंशन को लेकर बड़ा प्रस्ताव मंजूर कर लिया है. राजधानी लखनऊ में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में 28.03.2005 से पहले नौकरियों के विज्ञापन की नौकरी वालो को पुरानी पेंशन लेने के ऑप्शन का प्रस्ताव पास कर दिया गया है. इसके अलावा 44 और प्रस्ताव पास किए गए हैं.

