ֆ:सीबीआई ने सभी केस की फाइल लोकल पुलिस से लेकर जांच शुरू कर दी है. इन पांचों मामलों में मुख्य एग्जाम लीक कॉन्सपिरेसी मॉड्यूल केस बिहार का है. गुजरात और राजस्थान के जो केस हैं, वो कैंडिडेट की जगह किसी और को एग्जाम दिलवाने या चीटिंग कराने के मामले हैं. सभी केस की जांच अब सीबीआई करेगी.§
शिक्षा मंत्रालय की शिकायत पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने एफआईआर दर्ज कर नीट पेपर लीक मामले की जांच शुरू कर दी है. इस बीच सोमवार ,24 जून को सीबीआई ने बिहार, गुजरात और राजस्थान के नीट पेपर लीक से जुड़े सभी मामलों को टेकओवर कर लिया है.

