ֆ:शहर को झोपड़ी मुक्त बनाने और क्षेत्र का विकास करने के उद्देश्य से इन अवैध झोपड़ियो पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। वहीं झोपड़ी में रहने वालों को अटल आवास बहतराई में पक्का मकान आबंटित किया जा रहा है। यह कार्रवाई देर रात तक चली, इसके बाद भी पूरे झोपड़ी नहीं टूट सका है। निगम के अनुसार पूरी झोपड़ी तोड़ने में दो से तीन दिन का समय और लगेगा।
क्षेत्र से अवैध झोपड़ी हटा देने के बाद क्षेत्र का विकास किया जाएगा। नए मकान व काम्प्लेक्स निर्माण के साथ ही पक्की सड़क बनाई जाएगी। इसका फायदा क्षेत्रवासियों के साथ ही पूरे शहरवासियों को मिलेगा। साथ ही शहर झोपड़ी मुक्त शहर की ओर एक कदम और आगे बढ़ जाएगा।
§बिलासपुर मेलापारा चांटीडीह के 742 अवैध झोपड़ियों तोड़ने की कार्रवाई का सोमवार को चौथा दिन रहा। सोमवार को 100 से ज्यादा अवैध झोपड़ियों को तोड़ा गया और इतने ही संख्या में रहवासियों को पक्के मकान में शिफ्ट किया गया।

