ֆ:
सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के प्रमुख को भी पद से हटा दिया, व नेट-पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए होने वाले एग्जाम को भी स्थगित कर दिया है। केंद्र सरकार ने सार्वजनिक परीक्षा में अनुचित साधनों को रोकने के लिए लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 को अधिसूचित किया है।
§केंद्र सरकार ने नीट यूजी परीक्षा ( NEET-UG Exam ) में धांधली के आरोपों को बेहद गंभीरता से लेते हुए इस मामले की जांच सीबीआई (CBI) को सौंप दी गई है। शिक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए एक बयान जारी किया है।

