ֆ:
देश के भावी सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और अन्य सैनिकों-पदाधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी के करिअप्पा परेड ग्राउंड में आयोजित योगाभ्यास सत्र में शिरकत की।
§भारत से अमेरिका तक 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह देखा जा रहा है। हरिद्वार में योग गुरु रामदेव के नेतृत्व में योगाभ्यास हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद में योग किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी योग दिवस पर योग करके देशवासियों को संदेश दिया ।

