ֆ:
इस विषय पर तेजस्वी यादव ने कहा “भाजपा मुख्य मुद्दों से उनका ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार में नीट पेपर लीक के मामले में मास्टर माइंड मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अमित आनंद हैं। तेजस्वी ने कहा कि पेपर लीक भाजपा शासित राज्यों में हो रहे हैं। सरकार इनकी है और ये कार्रवाई कर सकते हैं।”
§नीट के पेपर लीक को लेकर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अब सवालों के घेरे में हैं. उनके निजी सचिव प्रीतम कुमार की भूमिका इस मामले में संदिग्ध है. नीट पेपर लीक मामले में जेल मे बंद जूनियर इंजीनियर सिकंदर प्रसाद यादवेंदु के कहने पर गेस्ट हाउस में कमरा बुक करने वाले तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम कुमार से बिहार की आर्थिक अपराध शाखा पूछताछ करेगी.

