ֆ:
मॉनसून की एंट्री से पहले शाहजहांपुर, बरेली, कासगंज, झांसी, पीलीभीत में प्री मॉनसून की झमाझम बारिश की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिली.
हालांकि, मौसम विभाग का मानना है कि मॉनसून की बारिश के लिए अभी थोड़ा इन्तजार करना पड़ेगा. 23 जून के बाद से प्रदेश में मॉनसून एक्टिव हो सकता है, जिसके बाद अच्छी बारिश के आसार हैं.
§उत्तर प्रदेश के कई जिलों में प्री मॉनसून की बारिश से गर्मी से राहत मिली हैं. मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार को मॉनसून पूर्वांचल के रास्ते यूपी में एंट्री कर सकता है.

