ֆ:
इसके साथ ही हरियाणा की सियासत के तीन लालों की विरासत अब भाजपा के झंडे के नीचे आ गई है। हरियाणा गठन के बाद लंबे समय तक राज करने वाले तीन लालों देवीलाल, बंसीलाल व भजनलाल के इर्द-गिर्द ही सूबे की राजनीति घूमती थी। अब इन परिवारों के लाल अपना राजनीतिक भविष्य तराशने के लिए विरासत को छोड़कर नए ठिकाने खोज रहे हैं।
§हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल की पुत्रवधू व भिवानी के तोशाम से विधायक किरण चौधरी और उनकी बेटी पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने कांग्रेस छोड़ दी है। अब दोनों ने भाजपा जॉइन कर ली है।

