ֆ:अमृतपाल सिंह के वकील हरपाल सिंह खारा ने कहा,”मार्च 2025 तक एनएसए की अवधि बढ़ाई गई है. मैं कहूंगा कि ये कानून के खिलाफ है. भगवंत मान की सरकार ने गलत काम किया है. 10 लोगों को बिना वजह जेल में बिठाया हुआ है. कोई एफआईआर दर्ज नहीं है, कोई मुकदमा नहीं है. लोगों ने उन्हें इतनी बड़ी लीड से जिताया है. जब लोगों ने उन्हें बुरा नहीं माना तो सरकार को क्या दिक्कत है.”§पंजाब की खडूर साहिब सीट से सांसद बने अमृतपाल सिंह को झटका लगा है. उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की अवधि को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है. अमृतपाल सिंह असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं.

