֍:कर्नाटक के CM का बड़ा ऐलान §ֆ:दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को मंदिर निर्माण समिति ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है.तीनों समारोह में जाने को लेकर अभी तक फैसला नहीं कर पाए हैं. पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने आमंत्रण मिलने के बाद यह जरूर कहा था कि हम सही समय आने पर बताएंगे कि तीनों नेता समारोह में शामिल होंगे या नहीं.जयराम रमेश के इस बयान को भी आए करीब 2 हफ्ते से ऊपर हो गए हैं. गंगा से और ज्यादा न पानी बह जाए इसके पहले ही शिवकुमार ने यह फैसला लेकर पार्टी को राह दिखाई है.हालांकि कर्नाटक और दक्षिण में भी यह फैसला लेना इतना आसान नहीं रहा होगा.पर शिवकुमार यूं ही नहीं दक्षिण में पार्टी के तारणहार माने जातें हैं. वे कई मौकों पर पार्टी को बचाने के लिए धूमकेतु की तरह आगे आए हैं. लगता है राम के नाम पर भी पार्टी को अंधकार में प्रकाश दिखाने का काम शिवकुमार के हिस्से ही आने वाला है.
§֍:सोनिया- खड़गे रहेगें पूजा का हिस्सा §ֆ:राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 जनवरी को कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश सरकार से सहायता प्राप्त 34 हजार मंदिरों में विशेष पूजा आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं. इस फैसले को लेकर कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा है कि आखिरकार हम सभी हिंदू हैं. रामचंद्रन फाउंडेशन पुरस्कार समारोह में भाग लेने के लिए केरल के तिरुवनंतपुरम पहुंचे शिवकुमार ने कहा कि राम मंदिर कोई निजी संपत्ति नहीं है. उन्होंने कहा, ‘नेताओं को बुलाने के लिए बीजेपी चुनिंदा रवैया अपना रही है. देश में बहुत सारे नेता और मुख्यमंत्री हैं. यह कोई निजी संपत्ति नहीं है. यह सार्वजनिक संपत्ति है. कोई भी धर्म और प्रतीक किसी व्यक्ति का नहीं है’ शिवकुमार कहते हैं ‘हम सभी लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हैं, हमारी सरकार में अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और हिंदू धर्म के लिए विभाग हैं. डीके शिवकुमार यह भी कहते हैं कि बहुत जल्दी आल इंडिया कांग्रेस कमेटी अयोध्या में राम मंदिर समारोह में भाग लेने का फैसला हो जाएगा.
§कांग्रेस में राम मंदिर उद्घाटन समारोह में पार्टी के नेता शामिल हों या ना हो इसे लेकर अभी फैसला नहीं हो सका है. पर कर्नाटक में राम मंदिर समारोह को लेकर जो हो रहा है वैसा तो बीजेपी शासित राज्यों में भी नहीं हो रहा है.कर्नाटक सरकार में डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने आदेश दिया है कि प्रदेश के 34 हजार मंदिरों में 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान विशेष पूजन का आयोजन किया जाए. तो क्या कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी शिव की आवाज सुन रही हैं?

