ֆ:
ईरान जो कि फॉल्टलाइन रेखा पर स्थित है. यहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं. इससे पहले पिछले साल नवंबर में भी शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. तब भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई थी. भूकंप की वजह से 500 से अधिक लोगों की मौत हुई थी जबकि हजारों लोग घायल हुए थे.
संयुक्त राज्य जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया है कि भूकंप की गहराई जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे थी.
§ईरान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई है. भूकंप के ये झटके रजावी खुरासान प्रांत के कश्मीर काउंटी में महसूस किए गए. कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि 120 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं.

