ֆ:एमओयू हस्ताक्षर समारोह के दौरान, आईसीएआर-एनबीएसएस एंड एलयूपी, नागपुर के निदेशक डॉ.एन.जी. पाटिल ने ब्यूरो के अधिदेश और इसके पांच क्षेत्रीय केंद्रों में होने वाली गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने भूमि संसाधन सूची (एलआरआई) से मिट्टी के आंकड़ों का उपयोग करके भूमि भूखंड की जानकारी के आधार पर किसानों को सलाह प्रदान करने करने पर जोर दिया। कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड के पोषक व्यवसाय के कार्यकारी निदेशक शंकरसुब्रमण्यम एस ने कोरोमंडल की ओर से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने किसान समुदाय की बेहतरी के लिए मिट्टी परीक्षण के आंकड़ों के आधार पर संतुलित पोषण प्रबंधन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने इच्छा व्यक्त की कि आईसीएआर-एनबीएसएस एंड एलयूपी द्वारा साइट-विशिष्ट पोषक तत्व प्रबंधन के माध्यम से इष्टतम उर्वरक सिफारिशें करने के लिए मिट्टी आधारित डिजिटल समाधान प्रदान करके यह साझेदारी महाराष्ट्र और भारत के अन्य हिस्सों में भी विस्तारित हो। आईसीएआर-एनबीएसएस एंड एलयूपी के आरएसए, एसआरएस और एलयूपी प्रभागों के प्रमुख और प्रमुख वैज्ञानिक, और कोरोमंडल इंटरनेशनल के बिक्री और विपणन के उपाध्यक्ष माधव अधिकारी और मुख्य कृषि विज्ञानी डॉ. बिनया कुमार परिदा समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कार्यक्रम में उपस्थित थे। यह समझौता ज्ञापन कोरोमंडल को आईसीएआर-एनबीएसएस एंड एलयूपी द्वारा प्रदान की गई मिट्टी की जानकारी और कृषि सलाह के आधार पर महाराष्ट्र में उन्नत पोषण और फसल प्रबंधन प्रथाओं को लाने में सक्षम करेगा।
§ֆ:इस परियोजना के हिस्से के रूप में, साइट-विशिष्ट पोषण प्रदर्शन और किसानों के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मान्य परिणामों का उपयोग फसल विकल्पों और पोषक तत्व प्रबंधन के लिए मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से निर्णय समर्थन प्रणाली (DSS) विकसित करने के लिए किया जाएगा। हस्ताक्षर कार्यक्रम के दौरान, दोनों संगठनों के बीच सहयोग के लिए कई अन्य सामान्य वैज्ञानिक और किसान-केंद्रित मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें सटीक कृषि, कार्बन खेती और जलवायु-स्मार्ट कृषि के लिए ड्रोन-आधारित अनुसंधान शामिल हैं। हस्ताक्षर कार्यक्रम का समापन आईसीएआर-एनबीएसएस एंड एलयूपी के भूमि उपयोग नियोजन प्रभाग के प्रमुख डॉ. ऋतिक बिस्वास के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।
§आईसीएआर-राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण एवं भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो (एनबीएसएस एंड एलयूपी), नागपुर ने उर्वरक, फसल सुरक्षा रसायन और विशेष पोषक तत्व उत्पादों के अग्रणी निर्माता कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस सहयोग का उद्देश्य महाराष्ट्र, विशेष रूप से विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्रों के किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए बेहतर मृदा परीक्षण-आधारित फसल पोषण प्रबंधन के प्रसार को बढ़ाना है। यह साझेदारी एनबीएसएस एंड एलयूपी द्वारा तैयार मृदा परीक्षण-आधारित डेटासेट और क्षेत्र की बेहतर मृदा स्वास्थ्य और फसल उत्पादकता में सुधार के लिए कोरोमंडल द्वारा प्रदान किए गए सर्वोत्तम पोषण प्रबंधन समाधानों पर ध्यान केंद्रित करेगी। इस साझेदारी का उद्देश्य कृषक समुदाय के लिए बेहतर समन्वय, अनुसंधान आदान-प्रदान और समर्थन को बढ़ावा देना है।

