֍:दिल्ली में प्रचंड गर्मी बनी जानलेवा§ֆ:दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भी 16 जून की शाम को एक कार मैकेनिक की हीट स्ट्रोक से मौत गई, जिसे तबीयत बिगड़ने पर एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया और वहीं इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. वहीं इस समय दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में हीट वेव की चपेट में आए लगभग 36 लोग भर्ती हैं.
बिहार से आए 70 साल के एक बुजुर्ग की भी हीटवेव की चपेट में आने से एलएनजेपी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में कुल 7 लोग भर्ती हैं, जिन्हें हीट वेव की शिकायत है और उन लोगों में हाई ग्रेड फीवर के लक्षण हैं. ऐसे में बुखार 106 से लेकर 107 डिग्री तक पहुंच जाता है. एलएनजेपी अस्पताल के एमडी डॉ सुरेश कुमार ने बताया कि 16 जून की शाम को एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसे हीट वेव की शिकायत थी.
§उत्तर भारत के अधिकांश राज्य इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं. लू लगने के चलते देश के अलग-अलग राज्यों में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. अकेले राजधानी दिल्ली में बीते 72 घंटे में लगभग पांच लोगों की मौत हीटवेव के चलती हुई है. दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हीटवेव स्ट्रोक की चपेट में आने से एक व्यक्ति को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. वही सफदरजंग अस्पताल में भी 17 जून की शाम को एक व्यक्ति की मौत हो गई थी.

