• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home अन्य

दूरसंचार विभाग ने बिजली केवाईसी अपडेट घोटाले के विरुद्ध कार्रवाई की

Fiza by Fiza
June 18, 2024
in अन्य
0
दूरसंचार विभाग ने बिजली केवाईसी अपडेट घोटाले के विरुद्ध कार्रवाई की
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:नागरिकों ने धोखाधड़ी करने वालों द्वारा बिजली केवाईसी अपडेट से संबंधित एसएमएस और व्हाट्सएप संदेशों व दुर्भावनापूर्ण एपीके फाइलों का उपयोग करके पीड़ितों के उपकरणों में हेरफेर करने और उन पर नियंत्रण पाने के कुछ मामलों की सूचना दी।दूरसंचार विभाग ने धोखाधड़ी गतिविधियों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण के लिए चक्षु पोर्टल का उपयोग किया, जिसमें शुरू में पांच संदिग्ध नंबरों की पहचान की गई। पोर्टल के आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (एआई)-संचालित विश्लेषण से पता चला कि 31,740 मोबाइल नंबरों से जुड़े 392 हैंडसेट ऐसी धोखाधड़ी की गतिविधियों में सम्मिलित है।

§ֆ:दूरसंचार विभाग ने सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) को साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए गए 392 मोबाइल हैंडसेट को पूरे भारत में आईएमईआई आधारित ब्लॉक करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, उसने उन्हें इन मोबाइल हैंडसेट से जुड़े 31,740 मोबाइल कनेक्शनों का पुनः सत्यापन करने का भी निर्देश दिया है। पुनः सत्यापन में विफलता के परिणामस्वरूप सूचित किए गए नंबरों का तत्काल कनेक्शन काट दिया जाएगा और संबंधित हैंडसेट को ब्लॉक कर दिया जाएगा। यह पहल दूरसंचार नेटवर्क की सुरक्षा बढ़ाने और नागरिकों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचाने की दिशा में दूरसंचार विभाग की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

§ֆ:चक्षु डॉट के संचार साथी पोर्टल (www.Sancharsaathi.gov.in) पर पहले से उपलब्ध नागरिक केंद्रित सुविधाओं में नवीनतम पहल है। ‘चक्षु’ नागरिकों को कॉल, एसएमएस या व्हाट्सएप पर प्राप्त संदिग्ध धोखाधड़ी वाले संचार की सूचना दर्ज करने की सुविधा देता है, जिसमें गलत इरादे से केवाईसी समाप्ति या बैंक खाते/पेमेंट वॉलेट/सिम/गैस, कनेक्शन/बिजली कनेक्शन का अपडेट, सेक्सटॉर्शन, पैसे भेजने के लिए सरकारी अधिकारी/रिश्तेदार के रूप में प्रतिरूपण (गलत पहचान बताना), डॉट द्वारा सभी मोबाइल नंबरों को काटना जैसी सूचनाएं शामिल हैं।

§दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने बिजली केवाईसी अपडेट घोटाले में मोबाइल नंबरों से जुड़ी धोखाधड़ी गतिविधियों की रिपोर्टों के जवाब में नागरिकों की सुरक्षा के लिए कार्रवाई शुरू की है। सतर्क और सचेत नागरिक दूरसंचार विभाग के संचार साथी पोर्टल पर ‘चक्षु-संदिग्ध धोखाधड़ी संचार की रिपोर्ट करें’ सुविधा के माध्यम से संदिग्ध धोखाधड़ी संचार की रिपोर्टिंग में सक्रिय रहे हैं। इससे दूरसंचार विभाग को साइबर अपराधों और वित्तीय धोखाधड़ी से निपटने और उन्हें रोकने में सहायता मिलती है।

Previous Post

गृह मंत्री ने हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए

Next Post

54 साल के हुए Rahul Gandhi , राजनीति में बनाई अलग पहचान, ऐसे जीता लोगों का दिल

Next Post
54 साल के हुए Rahul Gandhi , राजनीति में बनाई अलग पहचान, ऐसे जीता लोगों का दिल

54 साल के हुए Rahul Gandhi , राजनीति में बनाई अलग पहचान, ऐसे जीता लोगों का दिल

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.